हल्द्वानी में भाजपा ने नगर निगम चुनाव को लेकर रखा विजन, कांग्रेस पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम चुनाव के मद्देनजर अपना विजन मीडिया के सामने प्रस्तुत किया। मेयर पद के प्रत्याशी गजराज बिष्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बेस्ट, और पूर्व मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर पार्टी की योजनाओं और प्राथमिकताओं पर चर्चा की।

विकास कार्यों की गंगा बहाने का वादा
पूर्व मेयर डॉ. रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हल्द्वानी के विकास के लिए 2200 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने दावा किया कि इस धनराशि से शहर का समग्र विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा का मेयर बना, तो यह विकास कार्य और तेज गति से जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ऋषिकेश बाईपास परियोजना को ₹1105.79 करोड़ की मंजूरी, पर्यटन और कनेक्टिविटी को मिलेगा boost

कांग्रेस पर हमला, गठबंधन पर सवाल
प्रेस वार्ता के दौरान मेयर प्रत्याशी गजराज बिष्ट ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उस समाजवादी पार्टी से गठबंधन किया है, जिस पर रामभक्तों पर गोली चलाने और उत्तराखंड आंदोलन के दौरान महिलाओं पर अत्याचार करने के आरोप हैं। उन्होंने मुजफ्फरनगर, मसूरी, और खटीमा गोलीकांड का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का यह कदम उसकी राजनीतिक पतन का संकेत है।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका की बड़ी सैन्य कार्रवाई...ईरान की 16 माइन बिछाने वाली नौकाएं तबाह, ट्रंप की सख्त चेतावनी

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का वादा
गजराज बिष्ट ने कहा कि भाजपा, पूर्व मेयर द्वारा किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगी और हल्द्वानी को स्वच्छ, सुंदर, और स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में काम करेगी। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा ने रखा विकास पर जोर
प्रेस वार्ता में सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि भाजपा का प्राथमिक उद्देश्य हल्द्वानी का चहुंमुखी विकास और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। पार्टी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और भविष्य में भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 20 मई 2026

निगम चुनाव के लिए रणनीति तैयार
भाजपा नेताओं ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ नगर निगम चुनाव में उतर रही है। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा का विजन शहर को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page