Haldwani: कौस्तुभ भट्ट ने फिंस्विमिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला स्कूल, हल्द्वानी के प्रतिभाशाली छात्र और तैराक कौस्तुभ भट्ट ने 6वीं राज्य स्तरीय फिंस्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। उत्तराखंड फिंस्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कौस्तुभ ने 200 मीटर और 50 मीटर फिंस्विमिंग स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

दो स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही कौस्तुभ ने आगामी राष्ट्रीय फिंस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन पुणे में प्रस्तावित है, जहां कौस्तुभ उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को उनकी लगातार मेहनत और बेहतर होती खेल क्षमता का परिणाम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पारिवारिक विवाद के बाद चट्टान पर पहुंचा 18 साल का युवक, बचाने दौड़े माता-पिता भी खदान में गिरे, तीनों की दर्दनाक मौत

कौस्तुभ इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर चुके हैं। फिंस्विमिंग के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतना उनके खेल करियर की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतकालीन पर्यटन को बूस्ट देने आएंगे पीएम मोदी, हर्षिल में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रतियोगिता के बाद कौस्तुभ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड फिंस्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीप मेहल और अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: गुटखा-पान मसाला का काला खेल!...ट्रांसपोर्ट नगर के गोदामों में टैक्स चोरी का माल, बाजार में मनमानी कीमतें

कौस्तुभ की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, परिवार और खेलप्रेमियों ने खुशी जताई। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उम्मीद जताई कि वह पुणे में भी शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे। कौस्तुभ की सफलता ने उनके विद्यालय और परिवार के साथ ही प्रदेश के खेल जगत में भी उत्साह बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page