Uttarakhand: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल जल्द…कई IAS के विभागों में होगा बदलाव, DM-SSP भी बदलेंगे

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की नौकरशाही में बड़े स्तर पर फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। शासन स्तर पर जहां कई आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले जाएंगे, वहीं जिलों में भी डीएम और एसएसपी स्तर पर तबादले तय माने जा रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार प्रशासनिक मशीनरी को नए सिरे से व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे का Chennai Port Authority के चेयरपर्सन पद पर चयन होने के बाद उनके जल्द रिलीव होने की संभावना है। ऐसे में स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी किसी अन्य वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: उप कारागार में कैदियों को मिलेगी उच्च शिक्षा की नई राह, विशेष अध्ययन केंद्र की स्थापना

सूत्रों के मुताबिक, कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लंबे समय से एक ही विभाग में तैनात हैं। इस बार सरकार ऐसे अधिकारियों के विभागों में भी बदलाव कर सकती है, ताकि कामकाज में नई गति और प्रभावशीलता लाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिजली दरों में 16% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, यूपीसीएल ने नियामक आयोग को भेजी याचिका...तबादला नीति भी लागू

इसके अलावा कई जिलों में तैनात डीएम, जिनका कार्यकाल तीन वर्ष पूरा हो चुका है, उन्हें भी बदला जाना तय माना जा रहा है। चुनावी तैयारियों के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर पर यह कदम अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: प्रेमिका को शादी का दबाव बनाना पड़ा भारी, प्रेमी ने भाई-जीजा संग मिलकर उतारा मौत के घाट

सरकार का उद्देश्य साफ है—चुनाव से पहले प्रशासनिक ढांचे को मजबूत और अधिक जवाबदेह बनाना। माना जा रहा है कि जल्द ही तबादलों की सूची जारी हो सकती है, जिससे प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page