Uttarakhand: आज भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तूफान का ऑरेंज अलर्ट, 18 मई तक नहीं मिलेगी राहत

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ा हुआ है और बुधवार को भी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 13 मई के लिए कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने इन क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टैक्स चोरी के खेल से ‘जीरो टॉलरेंस’ पर सवाल, सिस्टम की मिलीभगत से सरकार को रोजाना लाखों का चूना

इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में भी मौसम का असर साफ दिखाई देगा। 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया गया है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: 28 हजार फेल छात्रों को मिलेगा पास होने का तीन बार मौका

राज्य के अन्य जिलों में भी आंशिक रूप से मौसम खराब रहने के संकेत हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में यह अस्थिर मौसम का दौर अभी थमने वाला नहीं है। 18 मई तक राज्यभर में इसी तरह के हालात बने रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 17 सितम्बर 2025

प्रशासन ने लोगों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page