बागेश्वर: कनिष्ठ सहायक संवर्ग की परीक्षा 19 जनवरी को, सात परीक्षा केन्द्र स्थापित

खबर शेयर करें

बागेश्वर। जिले में 19 जनवरी को आयोजित होने वाली कनिष्ठ सहायक संवर्ग की भर्ती परीक्षा के लिए सात परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें कुल 2589 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें चार केन्द्र बागेश्वर और तीन केन्द्र गरूड़ में स्थापित किए गए हैं।

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केन्द्र व्यवस्थापकों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रिश्तों का खून: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में सिलबट्टे से की बुजुर्ग माता-पिता की हत्या, शव गोमती में फेंके

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में फर्नीचर, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और पार्किंग जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ी आदि सामग्री न ले जाए। इसके लिए क्लॉक रूम की व्यवस्था की जाएगी, जहां अभ्यर्थियों का सामान रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार की 'लुटेरी दुल्हन', 1.25 करोड़ रुपए ठगे

पुलिस विभाग को परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश भी दिए गए। केन्द्रों के बाहर व अंदर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की भी बात जिलाधिकारी ने कही।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज...आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मंडराए बादल

बैठक में अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, उपजिलाधिकारी जितेंद्र वर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन और अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page