“ये दशक उत्तराखंड का है”, हर्षिल में बोले पीएम मोदी

खबर शेयर करें

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर्षिल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ये दशक उत्तराखंड का बन रहा है। उन्होंने राज्य की प्रगति के लिए नए रास्ते खुलने की बात कहते हुए शीतकालीन पर्यटन को एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

उत्तराखंड में हर सीजन होगा ‘ऑन सीजन’

पीएम मोदी ने कहा कि अब हर सीजन उत्तराखंड में ‘ऑन सीजन’ रहेगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मां गंगा से अपनी विशेष आस्था व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है।”

विकसित राज्य की ओर बढ़ता उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाना हमारा लक्ष्य है। डबल इंजन सरकार राज्य के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में 50 नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन विकसित किए जाएंगे, जिससे पर्यटन और तीर्थयात्रा को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  भारत का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर, वित्त वर्ष 2025 में 820 अरब डॉलर के पार

पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी

पीएम मोदी ने कहा कि हर साल 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री उत्तराखंड पहुंच रहे हैं और पिछले दस वर्षों में पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने उत्तराखंड के तेजी से विकास और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

You cannot copy content of this page