हल्द्वानी : पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पारिवारिक कलह बना वजह

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पारिवारिक कलह के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर पत्नी के सिर पर ईंट के टुकड़े से वार कर उसकी जान ले ली थी।

जानकारी के अनुसार, 23 अक्तूबर को रुखसार पत्नी सलमान निवासी इन्द्रानगर, बड़ी रोड, बनभूलपुरा की तहरीर पर थाना बनभूलपुरा में मु.अ.सं. 245/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा में मजदूर आंदोलन ने लिया हिंसक रूप, पुलिस से झड़प के बाद आगजनी-तोड़फोड़

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र एवं सीओ सिटी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी इन्तजार हुसैन पुत्र अली रज़ा (58 वर्ष), निवासी मलिक का बगीचा, पानी की टंकी के पास, बनभूलपुरा को 24 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: आदि कैलाश यात्रा का शुभारंभ...‘भोले’ के जयकारों के बीच 200 श्रद्धालु रवाना, व्यास घाटी में बढ़ी रौनक

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी के साथ लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी। पत्नी के कथित अवैध संबंधों को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। 23 अक्तूबर को किसी बात पर कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर उसने घर में रखे ईंट के टुकड़े से पत्नी शाहीन के सिर पर कई बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नकली दवाओं पर चलेगा सख्त अभियान, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देंगे: धामी

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उ0नि0 सुशील जोशी, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा
उ0नि0 मनोज यादव
हे0का0 रमेश काण्डपाल
का0 शिवम कुमार

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page