Haldwani: मेहबूब अली बने उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड शासन ने जनपद नैनीताल के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मेहबूब अली को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य नामित किया है। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार मेहबूब अली कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आयोग के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उत्तराखण्ड शासन के संयुक्त सचिव आलोक कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मेहबूब अली को उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य पद पर नामित किया जाता है। आयोग में उनके कर्तव्यों, अधिकारों, दायित्वों और सेवा अवधि से संबंधित विस्तृत आदेश संबंधित प्रशासकीय विभाग द्वारा अलग से जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अमरनाथ यात्रियों की बस गहरी खाई में गिरी, 30 श्रद्धालु घायल, बालटाल जा रही बस सोनमर्ग हाईवे पर हुई दुर्घटनाग्रस्त

मेहबूब अली लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति को अल्पसंख्यक समुदाय और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Udhamsingh Nagar: पंतनगर यूनिवर्सिटी कैंपस में शराब की होम डिलीवरी का प्रचार, आरोपी गिरफ्तार

नियुक्ति के बाद मेहबूब अली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि आयोग के सदस्य के रूप में अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  बेटी का हाल पूछा तो फूट पड़ा गुस्सा...ससुर ने ईंट से फोड़ा दामाद का सिर, समधन के हाथ में काटा दांत

मेहबूब अली की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। समर्थकों का कहना है कि उनके अनुभव और जनसंपर्क का लाभ आयोग के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने में मिलेगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page