भीमताल: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

भीमताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर थाना भीमताल पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वाहन संख्या UP25 ED 2123 टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अमेरिका-ईरान टकराव बढ़ा, ईरान की चेतावनी- ‘सुरक्षित रहना है तो खाड़ी क्षेत्र छोड़ दें’

एसपी क्राइम ट्रैफिक जगदीश चन्द्र के मार्गदर्शन और सीओ भवाली दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठौड़ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी विनोद कुमार उर्फ मनोज कुमार (24) और कुलदीप (19), दोनों निवासी सहजदिया, सुजानपुर थाना पड़वा, लखीमपुर खीरी (उ.प्र.) को दबोचा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, CM धामी ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक त्रिभुवन अधिकारी, हेड कांस्टेबल प्रेम नेगी, कांस्टेबल रवि शंकर पाठक, शैलेन्द्र कुमार, नरेंद्र सिंह राणा और संजय नेगी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव चौराहे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को रौंदा, युवक की मौके पर मौत

You cannot copy content of this page