निकाय चुनाव: प्रत्याशियों के चयन को कांग्रेस ने बनाई रणनीति, क्या बोले चुनाव प्रभारी आप भी सुनिए…Video

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। राज्य सरकार द्वारा आरक्षण तय किए जाने के बाद, सभी 11 मेयर सीटों सहित नगर पंचायत सीटों पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी तय करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

नैनीताल जिले की 7 निकाय सीटों में 5 नगर पालिका, 1 नगर पंचायत और 1 मेयर सीट पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर मंथन तेज कर दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नैनीताल जिले के चुनाव प्रभारी गोविंद सिंह कुंजवाल ने बताया कि उनकी तरफ से सभी नाम पैनल को भेज दिए गए हैं और अब अंतिम निर्णय हाई कमान द्वारा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होली स्पेशल ट्रेनों में राहत...लालकुआं से मुंबई, राजकोट और कोलकाता के लिए खाली हैं सैकड़ों बर्थ

गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन को लेकर एक रणनीति तैयार की है और वे जल्द ही अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर रही है, ताकि हर सीट के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार का चयन किया जा सके। उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर गंभीर है और स्थानीय चुनावों में जनता के विश्वास को जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नीली बत्ती, ‘भारत सरकार’ का बोर्ड और फर्जी IB ID... तिकोनिया में खुला फर्जी अधिकारी का राज, एयरगन के साथ गिरफ्तार

You cannot copy content of this page