Uttarakhand: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का बंटवारा, CM धामी ने अपने पास रखे अहम मंत्रालय

खबर शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लंबे समय से प्रतीक्षित विभागों का बंटवारा आखिरकार कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए और पुराने मंत्रियों के बीच विभागों का संतुलन साधते हुए कई अहम फैसले लिए हैं।

हाल ही में जिन पांच नए मंत्रियों खजान दास, मदन कौशिक, भरत सिंह चौधरी, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने शपथ ली थी, उनके बीच भी जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड से परवान चढ़ेगी योग को ओलंपिक में शामिल करने की मुहिम

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री धामी ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील विभाग अपने पास ही रखे हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण और सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग शामिल हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों की जिम्मेदारी थी, जो अब भी काफी हद तक बरकरार है।

विभागीय फेरबदल में बड़ा बदलाव करते हुए धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग वापस ले लिया गया है और यह जिम्मेदारी अब सुबोध उनियाल को सौंपी गई है। इसे सरकार के भीतर एक अहम प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अब उत्तराखंड बनेगा फिट, हर नागरिक तक पहुंचेगा स्वास्थ्य का संदेश

इसी तरह गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाकर नव-नियुक्त मंत्री भरत सिंह चौधरी को दिया गया है। इससे ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-NCR में जहरीली हुई हवा: 15वें दिन भी AQI बहुत खराब, नोएडा में 561 पहुंचा स्तर

मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के इस बंटवारे को आगामी राजनीतिक और प्रशासनिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि नए मंत्री अपने-अपने विभागों में किस तरह काम करते हैं और सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page