Uttarakhand: पिथौरागढ़ से नैनीताल बी.डी. पांडे अस्पताल में तैनात किए गए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार

खबर शेयर करें

नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड शासन ने जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार को नैनीताल के बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय में तैनात करने का आदेश जारी किया है। शासन की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 की ओर से 13 अगस्त को जारी आदेश में बताया गया है कि महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उत्तराखंड के 7 अगस्त 2026 के पत्र के क्रम में राज्यपाल ने डॉ. अरविंद कुमार को जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ से बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में तैनात किए जाने को स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर: डीएम आशीष भटगांई की अनोखी पहल, अब स्कूल से ही बनेंगे प्रमाण-पत्र, छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा तहसील

रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती से नैनीताल जिला अस्पताल में रेडियोलॉजी सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। विशेष रूप से अल्ट्रासाउंड एवं अन्य रेडियोलॉजिकल जांचों के लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में यह तैनाती महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Ankita Bhandari Case: उत्तराखंड बंद का मिला-जुला असर, मैदानी शहरों में सामान्य रहा जनजीवन

शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि डॉ. अरविंद कुमार की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। आदेश की प्रतिलिपि महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संबंधित जिलाधिकारी, निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा संबंधित कोषाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होटल में युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी, प्रेम प्रसंग की आशंका
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page