Nainital: कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव का बिगुल…1 अक्टूबर को मतदान, छह पदों पर होगा चुनाव

खबर शेयर करें

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्र महासंघ चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय छात्र महासंघ का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (छात्रा), सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष समेत कुल छह पदों के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। खास बात यह है कि नामांकन से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम की घोषणा तक पूरी चुनाव प्रक्रिया एक ही दिन में पूरी होगी।

विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान और लिंगदोह समिति की सिफारिशों के प्रावधानों के अनुरूप होने वाले इस चुनाव में विश्वविद्यालय परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों से निर्वाचित विश्वविद्यालय प्रतिनिधि ही निर्वाचक मंडल और प्रत्याशी के रूप में भाग ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार...16 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन में तेजी

चुनाव अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या और अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजय पंत ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में लिंगदोह समिति के नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा। नियमों के मुताबिक किसी प्रत्याशी को चुनाव लड़ने का केवल एक अवसर मिलेगा। वहीं, जो छात्र पूर्व में किसी भी पदाधिकारी पद के लिए चुनाव लड़ चुके हैं, वे इस चुनाव में प्रत्याशी नहीं बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: होमगार्ड वर्दी घोटाले की जांच शुरू, डीसीजी पर तीन गुना कीमत पर खरीद का गंभीर आरोप

चुनाव की पूरी प्रक्रिया महिला अध्ययन केंद्र, हरमिटेज भवन, नैनीताल में 1 अक्टूबर को संपन्न होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इसके बाद सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। दोपहर 1 से 2 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 2 से 2:30 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  तुर्किये में लीबिया के मिलिट्री चीफ की मौत, अंकारा से उड़ान भरते ही निजी जेट क्रैश...7 की गई जान

इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही शाम 4 बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। मतगणना पूरी होने के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाने के साथ प्रमाण-पत्र भी वितरित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page