उत्तराखंड: 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां भी होंगी सम्मानित

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश की वीरांगना तीलू रौतेली की स्मृति में दिए जाने वाले प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इस वर्ष 13 महिलाओं का चयन किया गया है। साथ ही, 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 4 सितंबर को आईआरडीटी सभागार में आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: अंगीठी का धुआं बना काल, दम घुटने से चार साल की मासूम की मौत, मां गंभीर

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपनी सामर्थ्य से बढ़कर कार्य कर रही हैं और उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का दायित्व है कि इन सभी महिलाओं को और अधिक सशक्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में बंदरों का आतंक बना जनसुरक्षा का संकट, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मंत्री रेखा आर्या ने कहा—“महिला सशक्तिकरण का असली काम हमारी आंगनबाड़ी बहनें करती हैं और उन्हें इसका श्रेय मिलना ही चाहिए। सरकार उनके साथ खड़ी है और आगे भी उन्हें सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।” इस अवसर पर चयनित 13 वीरांगनाओं और 33 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित कर उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सेल टैक्स टीम की चेकिंग बनी हादसे की वजह...ट्रॉला रुकवाते ही पीछे से घुसी टैक्सी, चार घायल...Video

You cannot copy content of this page