Uttarakhand: सेल टैक्स टीम की चेकिंग बनी हादसे की वजह…ट्रॉला रुकवाते ही पीछे से घुसी टैक्सी, चार घायल…Video

खबर शेयर करें

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में बुधवार तड़के रामपुर रोड पर राज्य कर विभाग (सेल टैक्स) की चेकिंग एक बड़े हादसे का कारण बन गई। अचानक ट्रॉले को रुकवाने के चलते पीछे से आ रही तेज रफ्तार टैक्सी कार उसमें जा घुसी, जिससे कार सवार एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर रोड स्थित सेल टैक्स चौकी के पास विभागीय टीम ने रामपुर की ओर से आ रहे एक ट्रॉले को चेकिंग के लिए अचानक रुकने का संकेत दिया। चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही अल्मोड़ा नंबर की टैक्सी अनियंत्रित होकर ट्रॉले के पिछले हिस्से में जा टकराई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई...9 अपराधी जिला बदर, 5 को मिली राहत

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे में प्रमिला, वीरेंद्र सिंह, दिशा और कुंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल रेफर किया गया, जबकि दो घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देशभर में 84 दवाओं की गुणवत्ता में हुई भारी चूक, सरकार ने जारी किया अलर्ट

हादसे के बाद एक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चेकिंग कर रही विभागीय टीम घायलों की मदद करने के बजाय मौके से चली गई। हालांकि इस मामले की पुष्टि अभी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जम्मू-कश्मीर में भीषण हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 20 की मौत, कई घायल

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद विभागीय कार्यप्रणाली और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

You cannot copy content of this page