Nainital: 150 सीसीटीवी कैमरों की मदद से खुली बाइक चोरी की गुत्थी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

खबर शेयर करें

कालाढूंगी (नैनीताल)। कालाढूंगी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना का महज एक दिन के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस की इस कार्रवाई में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचना संभव हो सका।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल Manjunath T C के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई। पुलिस के अनुसार 1 जून को अनिल कुमार निवासी पहाड़पुर नगदपुरी बरहैनी, बाजपुर ने थाना कालाढूंगी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल संख्या UK06BA-2984 (स्प्लेंडर) चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर थाना कालाढूंगी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद अब ‘मौत की झील’ का खतरा, चीन ने जारी किया हाई अलर्ट

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी Manoj Kumar Katyal तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर Amit Kumar Saini के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक Arun Kumar Saini के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर महत्वपूर्ण सुराग जुटाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राजस्व लक्ष्य पर सीएम धामी का एक्शन मोड, एआई से कर चोरी रोकने और ग्रीन सेस वसूली तेज करने के निर्देश

जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कुलविन्दर सिंह (19) पुत्र पहलवान सिंह निवासी गुलरभोज, थाना गदरपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर को मोटेश्वर महादेव मंदिर मोड़, बाजपुर रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान पर ट्रंप का बड़ा बयान: ‘समझौता हुआ तो ठीक, नहीं तो दूसरा रास्ता अपनाएंगे’

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की बाइक बरामद होने पर वाहन स्वामी ने पुलिस का आभार जताया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी, अ0उ0नि0 जयपाल सिंह, कानि० किशन नाथ, कानि० अमनदीप सिंह, कानि० मिथुन कुमार शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page