सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गंगा घाट खचाखच भरे

खबर शेयर करें

हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब हरिद्वार में उमड़ पड़ा। गंगा के सभी घाट श्रद्धालुओं से खचाखच भरे हुए हैं। इस विशेष स्नान पर्व के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 14 जोन और 39 सेक्टरों में बांटा गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसपी सिटी पंकज गैरोला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से फोर्स को पहले ही ड्यूटी स्थलों पर तैनात कर दिया गया था। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मेला क्षेत्र, हरकी पैड़ी और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्रों से मिट्टी ढुलवाने का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित...Video

रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई ब्रीफिंग में एसएसपी डोबाल ने सभी पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी लापरवाही से समस्या उत्पन्न हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का किया निरीक्षण

श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग सुनिश्चित करने और भीड़ नियंत्रण के लिए सभी जोनल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में कतारबद्ध व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की कड़ी निगरानी और व्यापक इंतजामों के बीच सोमवती अमावस्या का स्नान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की उम्मीद है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: गीता प्रेस के ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का विमोचन, अमित शाह बोले-सनातन चेतना का विश्वव्यापी पथप्रदर्शक है ‘कल्याण’

You cannot copy content of this page