हल्द्वानी: दमुवाढूंगा में नवरात्र से शुरू होगा सर्वे कार्य, 40 हजार आबादी को मिलेगा मालिकाना हक

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। लंबे समय से मालिकाना हक की मांग कर रहे दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यहां डीजीपीएस तकनीक से सर्वे की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। शनिवार को कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने दमुवाढुंगा के स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की।

जिलाधिकारी ने बताया कि नवरात्र से क्षेत्र में प्रारंभिक सर्वे कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह को निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्वे कार्य में पारदर्शिता और तेजी लाने के लिए वार्डवार स्थानीय टीम बनाई जाए, जो सरकारी टीम के साथ मिलकर सहयोग करेगी। साथ ही क्षेत्र में सर्वे कैंप कार्यालय खोलने और पिलर लगाने का कार्य भी प्रारंभ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  ‘हम हारे नहीं, हराए गए’: बंगाल नतीजों पर ममता बनर्जी का हमला, चुनाव प्रक्रिया पर उठाए बड़े सवाल

50 वर्षों की दृष्टि से बनेगी कार्ययोजना
जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए अगले 50 वर्षों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसमें पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और सीवर जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए भूमि चिन्हित की जाएगी। स्थानीय लोगों की सहमति से यह प्रक्रिया पूरी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  महाशिवरात्रि पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि और समय

विधायक भगत के प्रयास रंग लाए
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि दमुवाढूंगा को मालिकाना हक दिलाने के लिए वह लंबे समय से प्रयासरत थे। करीब 40 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में नगर निगम के वार्ड 35, 36 और 37 शामिल हैं। यहां के लोग बरसों से बेनाप भूमि पर रह रहे हैं और अब मुख्यमंत्री के निर्णय से उन्हें राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 19-20 जुलाई को तीन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, एसईओसी ने सभी डीएम को किया अलर्ट

सीएम धामी द्वारा डीजीपीएस सर्वे की अनुमति दिए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सर्वे पूरा होने के बाद लोगों को घर और जमीन का मालिकाना हक मिलेगा, साथ ही विकास कार्यों के लिए भूमि की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो सकेगी।
बैठक में उपजिलाधिकारी राहुल शाह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page