Haldwani: MBPG छात्रसंघ चुनाव…मतदान खत्म होते ही बवाल, छात्रों में भिड़ंत, 18 राउंड में होगी मतगणना

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मतदान खत्म होते ही कॉलेज के बाहर माहौल गरमा गया। नैनीताल रोड पर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्रा के सिर में चोट लगने की सूचना है। घायल छात्र को उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

विवाद के दौरान छात्राओं के बीच भी मारपीट हुई। देखते ही देखते कॉलेज के बाहर अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकारकर छात्रों को मौके से खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, गर्भवती पत्नी और ढाई साल के बेटे की निर्मम हत्या

एमबीपीजी कॉलेज में कुल 12,800 छात्र-छात्राएं मतदान के लिए पंजीकृत थे। इनमें से 4,063 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कॉलेज में कुल 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: UPCL के हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को बड़ी राहत...बढ़ा मानदेय, अप्रैल 2026 से लागू होगी नई वेतन व्यवस्था

मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब कॉलेज में मतगणना शुरू हो गई है। चुनाव की मतगणना कुल 18 राउंड में होगी। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के चलते नतीजों को लेकर छात्रों और प्रत्याशियों की नजरें मतगणना पर टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: शिक्षा निदेशक प्रकरण के बाद एक्शन में सरकार, सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा को लेकर नई एसओपी जारी

देर रात तक छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सामने आने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि 18 राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद समेत अन्य पदों पर जीत का सेहरा किसके सिर बंधता है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page