Uttarakhand: हल्द्वानी मंडी बनेगी हाई-सिक्योरिटी जोन, संयुक्त कमेटी गठित, गेट पर तैनात होंगे सुरक्षाकर्मी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। मंडी क्षेत्र में प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने और अराजक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सोमवार को हल्द्वानी स्थित कार्यालय में कृषि उत्पादन मंडी समिति, ट्रांसपोर्ट नगर (बरेली रोड) के पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  गीजर के अंदर छिपाकर लाई जा रही 5.38 करोड़ की ड्रग्स पकड़ी गई, IGI एयरपोर्ट पर कस्टम्स का बड़ा ऑपरेशन
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों के पदों पर आवेदन आमंत्रित, 22 जनवरी तक करें आवेदन

एसएसपी ने मंडी में कार्यरत सभी मजदूरों और श्रमिकों का सत्यापन अनिवार्य करने के निर्देश दिए। प्रत्येक आढ़ती, मजदूर और कर्मचारी को मंडी समिति की ओर से पृथक पहचान पत्र (आईडी कार्ड) जारी किया जाएगा।

रात्रिकालीन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंडी परिसर की कैंटीन रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही मंडी परिसर में स्थित भवनों की छतों या ऊंचे स्थानों तक जाने वाले मार्गों और सीढ़ियों को बंद किया जाएगा, ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नैनीताल समेत सात जिलों में तेज बारिश और हवाओं की संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page