कांग्रेस स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में विचार गोष्ठी, 140 वर्षों की विरासत और लोकतांत्रिक संघर्ष को किया याद

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर हल्द्वानी महानगर कांग्रेस की ओर से स्वराज आश्रम में विचार–गोष्ठी एवं संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और लोकतंत्र, संविधान व सामाजिक न्याय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की बुनियाद और उसके निर्माण की अभिन्न कड़ी रही है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के आज़ाद भारत के सपनों से लेकर मौलाना आज़ाद की जेलों में लिखी गई तहरीरों तक, महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदान तक—कांग्रेस का इतिहास देश की आत्मा से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 70 करोड़ के बैंक लोन घोटाले का खुलासा...फैक्ट्री से मशीनरी गायब, डायरेक्टरों पर FIR

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस से उसके अस्तित्व पर सवाल उठाए जाते हैं, तब भारत की आज़ादी, एकता और लोकतंत्र की पूरी यात्रा ही कांग्रेस की सबसे बड़ी गवाही है।

ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे ने कहा कि कांग्रेस 140 वर्ष पहले भी देश की आवाज़ थी, आज भी है और भविष्य में भी संविधान एवं जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में खुलेगा उत्तराखंड का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, शासनादेश जारी

मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र उपाध्याय ने कांग्रेस के 140 वर्षों के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पार्टी के योगदान और संघर्षों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व तथा राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा, जनता से सीधे संवाद और लोकतंत्र की रक्षा का सशक्त प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज भी कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

कार्यक्रम में पार्षद भागीरथी बिष्ट, पूर्व पार्षद राधा आर्य, प्रदेश सचिव डॉ. मयंक भट्ट, पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद एडवोकेट धर्मवीर, राधा चौधरी, देवकी देवी, सुनीता टम्टा, जगमोहन बगड़वाल, कैलाश साह, जगदीश वाणी, गोविंद बगड़वाल, संजू उप्रेती, संदीप जोशी, हरीश लाल वैध, भुवन चंद्र, प्रकाश चंद्र, चंदन भाकुनी, अमित रावत, एडवोकेट किशोर जोशी, एडवोकेट योगेंद्र पाठक, एडवोकेट शाद अली, एडवोकेट कोमल जायसवाल, मनोज भट्ट, प्रदीप बिष्ट, राजा रवि पांडे, राजकुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page