Uttarakhand: कांग्रेस विधायक पर कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा सियासी हड़कंप

खबर शेयर करें

हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर पर कांग्रेसी कार्यकर्ता जितेंद्र चौधरी को फोन पर धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। पीड़ित कार्यकर्ता ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Threat Call Audio Goes Viral, Police Start Probe After Complaint: सुभाषनगर निवासी जितेंद्र चौधरी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 जनवरी की शाम वह सीतापुर से स्कूटी से पशुओं के लिए चारा लेकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से कांग्रेस विधायक रवि बहादुर की कार गुजरती हुई निकली। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद विधायक ने उसे फोन कर धमकाया। जितेंद्र चौधरी का कहना है कि विधायक से उसकी पहले से राजनीतिक रंजिश चल रही है और आए दिन उसे जान से मारने या देख लेने की धमकियां दी जाती रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होते ही जारी होगी शिक्षकों के तबादले की सूची, 542 ने किया आवेदन

इस मामले में एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक की आवाज बताई जा रही है। वायरल ऑडियो में कथित तौर पर कहा जा रहा है, “दिन खराब आ रहे हैं क्या, मुझे घूरकर देख रहा है।” ऑडियो के सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बाजार चौकी प्रभारी को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। हालांकि, कोतवाली स्तर पर कुछ अधिकारी फिलहाल मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पुलिस की सख्ती पर बवाल...युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, दो पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

वहीं, विधायक रवि बहादुर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता उनका राजनीतिक प्रतिद्वंदी है और उसका आपराधिक व विवादित इतिहास भी लोगों को भली-भांति पता है। विधायक का कहना है कि जिस थाने में तहरीर दी गई है, वहां संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही कई पुलिस रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: सनसनीखेज वारदात...पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, शराब में जहर देकर पति की हत्या, शव नहर में फेंका

फिलहाल पुलिस वायरल ऑडियो की सत्यता और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और आगे क्या कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page