Haldwani: जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में कौस्तुभ भट्ट ने जीता गोल्ड मेडल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। खेल निदेशालय उत्तराखंड द्वारा गौलापार, हल्द्वानी में आयोजित जनपद स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में कौस्तुभ भट्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 वर्ल्ड कप 2026 पर संकट के बादल, बांग्लादेश के भारत में खेलने से इनकार से बढ़ी आईसीसी की परेशानी

प्रतियोगिता के समापन पर जिला खेल विभाग की ओर से विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कौस्तुभ की इस सफलता को उनकी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम बताया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: भीषण गर्मी के बीच पेयजल संरक्षण को सख्ती, नए कनेक्शन, वाहन धुलाई और टुल्लू पम्प पर रोक

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने कौस्तुभ को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page