Haldwani: नगर निगम की दुकानों का किराया पांच गुना बढ़ाने का विरोध, व्यापारियों ने मेयर से की प्रस्ताव वापस लेने की मांग

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। नगर निगम की दुकानों के किराए में प्रस्तावित भारी बढ़ोतरी को लेकर व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त व्यापारी प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को मेयर गजराज बिष्ट से मुलाकात कर किराया वृद्धि के प्रस्ताव का विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की।

व्यापारी नेताओं ने मेयर को बताया कि नगर निगम की लगभग 1200 दुकानों में वर्षों से व्यापारी अपना कारोबार कर रहे हैं। अब तक प्रत्येक पांच वर्ष में 12.50 प्रतिशत किराया वृद्धि का प्रावधान रहा है, लेकिन वर्ष 2026 से अचानक पांच गुना तक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव व्यापारियों के लिए बेहद मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के बाद से बाजार पूरी तरह उबर नहीं पाया है। व्यापार पहले से ही मंदी की मार झेल रहा है और ऐसे समय में अत्यधिक किराया वृद्धि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालेगी। उन्होंने कहा कि कई व्यापारी बड़ी मुश्किल से अपने परिवार का भरण-पोषण और कारोबार संचालित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुख्य कोषाधिकारी और अकाउंटेंट, ट्रैप टीम की बड़ी कार्रवाई

व्यापारियों ने मेयर से अनुरोध किया कि किराया वृद्धि के प्रस्ताव पर पुनर्विचार करते हुए इसे वापस लिया जाए। इस पर मेयर गजराज बिष्ट ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर निगम और व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी और विश्वास के साथ निर्णय लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: प्रदेश में नई शराब दुकानों पर रोक, मुख्यमंत्री ने दिए सख्त निर्देश

मेयर से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में गोविंद सिंह बगड़वाल, पंकज कपूर, योगेश शर्मा, दलजीत सिंह दल्ली, राजीव जायसवाल (सांसद प्रतिनिधि), वीरेंद्र गुप्ता, मुकेश ढींगरा, देवेश अग्रवाल, प्रेम चौधरी, मनीष वर्मा, संदीप सक्सेना, जसपाल मालदार, डब्बू तिवारी, अनुज देवल, रवींद्र बाली, उमेश कनवाल, सचिन कुमार, वीरेंद्र बिष्ट, रविंद्र वर्मा, रामप्रसाद, कुंदन बिष्ट, हितेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page