Haldwani: महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ का पूरा पैनल निर्विरोध, दीया चतवानी बनीं अध्यक्ष

खबर शेयर करें

कल्पना पंत को सचिव की जिम्मेदारी, सभी पदों पर निर्विरोध हुआ निर्वाचन; छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प

हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का पूरा पैनल निर्विरोध निर्वाचित होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई। मंगलवार को विजयी प्रत्याशियों की घोषणा के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीया चतवानी छात्रसंघ अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वहीं बीए पंचम सेमेस्टर की कल्पना पंत को सचिव की जिम्मेदारी मिली। उपाध्यक्ष पद पर श्वेता रावल, संयुक्त सचिव पद पर सानिया रौतेला और कोषाध्यक्ष पद पर नेहा टाकुली निर्विरोध चुनी गईं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: ‘परीक्षा पे चर्चा’ पोर्टल पर शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य, लक्ष्य से चूके तो तय होगी जवाबदेही

इन पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन

छात्रसंघ के अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। संजना सक्सेना सांस्कृतिक सचिव, सरिता विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, दिव्या जोशी वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, साक्षी फुलोरिया कला संकाय प्रतिनिधि और हेमा विज्ञान संकाय प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: पतलोट में 17 मार्च को लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगा चयन

छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता देने का संकल्प

शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ महाविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा। शैक्षणिक सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों के साथ छात्राओं से जुड़े अन्य मुद्दों को भी गंभीरता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रशासन के साथ समन्वय से काम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल को नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, SSP ने किया निलंबित, मुकदमा दर्ज

निर्वाचन अधिकारी डॉ. गणेश नेगी ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए छात्राओं और महाविद्यालय प्रशासन का आभार जताया। प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं के हित में जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page