कोटद्वार: जमीन विवाद में भतीजे ने ताऊ-ताई पर किया हमला, ताई की मौत, ताऊ गंभीर

खबर शेयर करें

कोटद्वार। पारिवारिक जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार रात कोटद्वार में हिंसक रूप ले लिया। विवाद से गुस्साए युवक ने लोहे की रॉड से अपने ताऊ और ताई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में ताई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ताऊ गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और अस्पताल में जीवन-मृत्यु से जूझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता हत्याकांड: पूर्व विधायक सुरेश राठौर व अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर एफआईआर, दुष्यंत गौतम ने दी शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार देर रात की है। पारिवारिक भूमि को लेकर युवक का अपने ताऊ से लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब युवक ने अचानक लोहे की रॉड से ताई पर वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हूतियों को 1 अरब डॉलर देने की सऊदी अरब की पेशकश, युद्धविराम के लिए ईरान की मध्यस्थता की चर्चा
Ad

हमले के बाद आरोपी युवक ने खुद 108 एंबुलेंस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। ताऊ को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: टैक्स चोरी का ‘ओपन सीक्रेट’...सबको पता फिर भी कार्रवाई शून्य

स्थानीय लोगों और परिजनों के मुताबिक, जमीन को लेकर विवाद तो था, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि बात खून-खराबे तक पहुंच जाएगी। क्षेत्र में इस घटना को लेकर सनसनी फैल गई है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page