खबर का असर: कुमाऊं में टैक्स चोरी पर जागा विभाग, कथित ट्रांसपोर्ट एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में टैक्स चोरी के बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद अब जिम्मेदार विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्ट कारोबार की आड़ में चल रही कथित अवैध गतिविधियों को लेकर विभागीय अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 3000 पेड़ों की कटाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, PIL सेल में दर्ज हुई शिकायत

सूत्रों के अनुसार, टैक्स चोरी के इस खेल में शामिल कथित ट्रांसपोर्ट एजेंटों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। विभागीय टीमें इन गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं और पूरे सिंडिकेट की गहन जांच की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कमरे में लटकी मिली युवती, सुसाइड नोट में लिखा – ‘मम्मी-पापा माफ करना’

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार विभाग टैक्स चोरी के इस संगठित खेल पर पूरी तरह लगाम कस पाएगा, या फिर इसमें शामिल कथित एजेंट एक बार फिर सिस्टम की आंखों में धूल झोंककर बच निकलेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Ramnagar: कोसी रेंज के जंगल में बाघ ने युवक को बनाया निवाला, सिर व अवशेष बरामद

फिलहाल पूरे मामले पर सबकी नजरें टिकी हैं, अब देखना यह है कि कार्रवाई कितनी तेज और कितनी प्रभावी होती है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page