कालाढूंगी पुलिस का एक्शन: 106 पाउच अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/कालाढूंगी। जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कालाढूंगी पुलिस ने अवैध देशी मसालेदार शराब की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत की गई। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘सेटिंग’ के आगे सिस्टम फेल!...कुमाऊं में टैक्स चोरी का खुला खेल, चार दिन में ढही कार्रवाई

इसी दौरान गुलजार रामसिंह रोड, कालाढूंगी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 106 पाउच अवैध देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैरा कमांडो की मौत, छुट्टी पर घर आया था जवान

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान महेंद्र पाल सिंह (55 वर्ष) निवासी ग्राम गुलजार पूर राम सिंह चकलुवा, कालाढूंगी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली कालाढूंगी में FIR संख्या 27/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: निगम व निकाय कर्मियों को मिली सौगात, महंगाई भत्ता 11% बढ़ा

पुलिस के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक लेखराज कम्बोज, कांस्टेबल अमनदीप सिंह और कांस्टेबल स्वरूप सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page