नैनीताल समेत पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, 17 सितंबर तक बरसात के आसार

खबर शेयर करें

नैनीताल/देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत प्रदेश के पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सरकारी विद्यालयों में 2347 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

पूर्वानुमान के अनुसार अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बदलते मौसम पैटर्न के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश का क्रम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पूर्व मुख्यमंत्री ‘भगत दा’ को आज मिलेगा पद्मभूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी सम्मानित

मैदानी इलाकों में फिलहाल मानसून की रफ्तार कमजोर पड़ी है, लेकिन 17 सितंबर तक पूरे प्रदेश में हल्की से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है। विभाग ने यात्रियों, चारधाम यात्रा से जुड़े श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सतर्कता बरतने तथा नदी-नालों के किनारे न जाने की सलाह दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: पदक विजेताओं को तय समय में मिलेगी सरकारी नौकरी, अगले माह से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय

You cannot copy content of this page