उत्तराखंड: सरकारी विद्यालयों में 2347 पदों पर होगी आउटसोर्स भर्ती, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में 2347 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती अब आउटसोर्सिंग के माध्यम से की जाएगी। पहले यह भर्ती प्रयाग पोर्टल के जरिए प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे जेम पोर्टल से कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए आगामी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

प्रदेश के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के कई पद लंबे समय से खाली पड़े हैं। सरकार इन पदों को भरने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पहले प्रयाग पोर्टल के जरिए भर्ती की योजना बनाई गई थी, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के चलते अब जेम पोर्टल के माध्यम से भर्ती कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 15 अप्रैल से बहाल होंगे 279 संविदा कोच, अन्य विभागों के बजट से मिलेगा वेतन

सरकार की योजना है कि जल्द से जल्द इन पदों को भरा जाए, जिससे स्कूलों में कर्मचारियों की कमी को दूर किया जा सके। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद भर्ती प्रक्रिया को गति दी जाएगी।

You cannot copy content of this page