कैंची धाम में मंगलवार को श्रद्धालुओं को नहीं होंगे दर्शन, जानें मंदिर समिति ने क्यों की ये अपील…Video

खबर शेयर करें

नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। प्रशासन ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनज़र कैंची धाम मंदिर समिति ने मंगलवार को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है। इस अवधि में मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सचिवालय में जमे अफसरों पर गिरी गाज, 31 जुलाई तक होंगे तबादले

मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद ही श्रद्धालु बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर सकेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशों का पालन करने तथा सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवती से मारपीट कर फरार युवक ने खुद को मारी गोली, मैदान में मिला शव

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति मुर्मू अपने दौरे के दौरान कुछ समय के लिए ध्यान भी लगाएंगी और मंदिर परिसर की व्यवस्था का भी निरीक्षण करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह के साथ-साथ सुरक्षा का विशेष पहरा भी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर दिखेगा उत्तराखंड का वैभव...झांकी ‘अष्ट तत्त्व और एकत्व’ करेगी राज्य का प्रतिनिधित्व
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page