तल्ली हल्द्वानी में बिजली सुरक्षा को लेकर उठी आवाज़, पार्षद मनोज जोशी ने सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र के लोगों ने वार्ड में जहाँ-जहाँ घरों के ऊपर से हाईटेंशन (11 केवी) बिजली की लाइनें गुजर रही हैं, वहाँ इंसुलेटेड रबर वायर डालने की मांग को लेकर विद्युत विभाग की सहायक अभियंता सुधा जोशी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा मुख्य मार्गों पर जहाँ हाईटेंशन लाइनें हैं, वहाँ रबर वायर डाली जा रही है, लेकिन वार्ड के अंदरूनी इलाकों में अब भी खुले तार लटक रहे हैं, जो किसी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने विभाग से मांग की कि इन स्थानों पर भी शीघ्र रबर वायर डाली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IFS अधिकारियों के दायित्व बदले

पार्षद ने यह भी कहा कि जिन स्थानों पर तारें नीचे लटकी हैं, वहाँ पोल लगाकर लाइन को ऊँचा किया जाए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इस पर सहायक अभियंता सुधा जोशी ने पार्षद जोशी के साथ क्षेत्र का सर्वे किया और शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकास को नई दिशा...रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, एक परिवार–एक आवास नियम लागू

पार्षद जोशी ने बताया कि बिहारी कॉलोनी, केसव पुरम, शक्ति विहार, अम्बा विहार, डी क्लश मल्ला, खन्ना फार्म, श्रीपुरम आदि क्षेत्रों में घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइनें गुजर रही हैं। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बारिश या हवा के दौरान इन तारों से खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में तेनजिंग सैंडू ने साझा किया जीवन-संघर्ष और तिब्बती संस्कृति का अनुभव

ज्ञापन सौंपने वालों में पार्षद मनोज जोशी के साथ सीमा पाल, जानकी, राजमाला, संतोष पाल, सोनम, पूजा, लिलावती, सीमा यादव, अमृता, चन्द्रा मंडल, सुनीता, रानी, बचुली देवी, स्वीटी, नंद किशोर, जीवन सती समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page