उत्तराखंड के स्कूलों में कल से बदलेगा समय…3:10 बजे होगी छुट्टी, जानिए पूरी टाइमिंग

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के राजकीय माध्यमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में कल, 1 अक्टूबर से शीतकालीन समय-सारिणी लागू हो जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार अब 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक स्कूलों का संचालन नए समय के अनुसार किया जाएगा।

शीतकालीन समय-सारिणी के तहत विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 8:50 से 9:00 बजे तक होगी। इसके बाद कक्षाएं शुरू होंगी। विद्यार्थियों के लिए पूरे दिन में आठ वादन निर्धारित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेशनल गेम्स में उत्तराखंड को दूसरा गोल्ड, रीना सेन ने जीता महिला केनाय सलालम प्रतियोगिता में पहला स्थान

जानिए किस समय कौन सा पीरियड होगा

  • प्रार्थना सभा: सुबह 8:50 से 9:00 बजे
  • पहला वादन: 9:00 से 9:45 बजे
  • दूसरा वादन: 9:45 से 10:30 बजे
  • तीसरा वादन: 10:30 से 11:15 बजे
  • चौथा वादन: 11:15 से 12:00 बजे
  • मध्यांतर: 12:00 से 12:30 बजे
  • पांचवां वादन: 12:30 से 1:10 बजे
  • छठा वादन: 1:10 से 1:50 बजे
  • सातवां वादन: 1:50 से 2:30 बजे
  • आठवां वादन: 2:30 से 3:10 बजे
यह भी पढ़ें 👉  GST 2.0 : अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18%, कई चीजें हुईं सस्ती, लग्जरी व तंबाकू उत्पादों पर बढ़ा टैक्स

विद्यालयों में छुट्टी दोपहर 3:10 बजे होगी।

गर्मी और सर्दी में अलग-अलग समय

शिक्षा विभाग की व्यवस्था के अनुसार राज्य के राजकीय विद्यालयों में मौसम के अनुरूप समय-सारिणी में बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक ग्रीष्मकालीन समय-सारिणी, जबकि 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक शीतकालीन समय-सारिणी लागू रहती है।

शीतकालीन समय शुरू होने के साथ विद्यार्थियों को सुबह विद्यालय पहुंचने के लिए गर्मियों की तुलना में करीब एक घंटा पांच मिनट अधिक समय मिलेगा। वहीं, विद्यालयों की छुट्टी भी अब दोपहर 3:10 बजे होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में गरजे राजनाथ सिंह, बोले - ‘धाकड़ नहीं, अब धुरंधर हैं Pushkar Singh Dhami’

मौसम में बदलाव और सुबह के समय तापमान में गिरावट को देखते हुए नई समय-सारिणी के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने की दिनचर्या में बदलाव करना होगा।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page