चारधाम यात्रा: 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करना अनिवार्य

खबर शेयर करें

देहरादून। चारधाम यात्रा पर जाने वाले 50 वर्ष से अधिक आयु के श्रद्धालुओं को अब स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना अनिवार्य होगा। प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह अहम निर्णय लिया है। स्वास्थ्य धाम पोर्टल के जरिए श्रद्धालु अपनी हेल्थ प्रोफाइल अपलोड करेंगे, जिससे उनकी यात्रा के दौरान विशेष निगरानी की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रामनगर–देहरादून के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, कुमाऊं के यात्रियों को बड़ी सौगात

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि पर्यटन विभाग के यात्रा पंजीकरण वेबसाइट पर स्वास्थ्य धाम पोर्टल का लिंक उपलब्ध रहेगा। इस पोर्टल पर 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को अपनी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देनी होगी। यदि कोई श्रद्धालु पहले से किसी बीमारी से ग्रसित है, तो उसे उसकी जानकारी भी देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 15 दिसम्बर 2025

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा से पहले स्क्रीनिंग प्वाइंट्स पर 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से जांच होगी। जियो ट्रैकिंग सिस्टम के माध्यम से उच्च जोखिम वाले श्रद्धालुओं की यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य निगरानी की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यमुनोत्री क्षेत्र फिर जलमग्न, स्याना चट्टी में मोटर पुल के ऊपर से बह रहा पानी

प्रदेश सरकार का लक्ष्य चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी को समय रहते नियंत्रित करना है। इसके लिए यात्रा मार्गों और धामों में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page