Uttarakhand: रामनगर–देहरादून के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, कुमाऊं के यात्रियों को बड़ी सौगात

खबर शेयर करें

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेल मंत्रालय ने रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (15310/15309) के संचालन को मंजूरी दे दी है। यह रामनगर और देहरादून के बीच चलने वाली पहली एक्सप्रेस ट्रेन होगी, जिससे लंबे समय से बेहतर रेल संपर्क की मांग पूरी होने जा रही है। नई ट्रेन के संचालन से नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद और बिजनौर के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार यह नई सेवा क्षेत्रीय जनता की वर्षों पुरानी मांग और सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों के बाद शुरू की जा रही है। ट्रेन के संचालन से पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार और स्थानीय आवागमन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल हिंसा पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट...पिथौरागढ़, ऊधमसिंहनगर और चंपावत जिलों में कड़ी निगरानी

नई एक्सप्रेस ट्रेन प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को रामनगर से सुबह 5:50 बजे रवाना होकर दोपहर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 3:55 बजे देहरादून से चलकर रात 11:30 बजे रामनगर पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद और हरिद्वार स्टेशनों पर ठहरेगी। इस रूट पर पहली बार एक्सप्रेस ट्रेन मिलने से कुमाऊं और गढ़वाल के बीच आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिवाली से पहले राशन विक्रेताओं को बड़ी राहत, केंद्र ने जारी किए 27.13 करोड़ रुपये

नई रेल सेवा का सबसे बड़ा लाभ छात्रों, किसानों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और आम यात्रियों को मिलेगा। अब यात्री एक ही दिन में देहरादून या हरिद्वार जाकर अपने जरूरी कार्य निपटाकर वापस रामनगर लौट सकेंगे, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

पर्यटन की दृष्टि से भी यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के साथ-साथ गिरिजा देवी मंदिर, सीतावनी (सीतामढ़ी) और अन्य धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी। वहीं हरिद्वार और देहरादून के माध्यम से चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह ट्रेन सुविधाजनक साबित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital: लोहाली सुसाइड केस...खैरना चौकी प्रभारी समेत 5 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर,

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, एसी चेयर कार, शयनयान (स्लीपर), द्वितीय श्रेणी चेयर कार और सामान्य द्वितीय श्रेणी सहित विभिन्न श्रेणियों के कोच लगाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page