Haldwani: गोरापड़ाव-तीनपानी मार्ग पर बढ़ते हादसों पर सांसद अजय भट्ट गंभीर, NHAI से मांगे तत्काल सुरक्षा इंतजाम

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित गोरापड़ाव से तीनपानी और लालकुआं क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर सांसद अजय भट्ट ने चिंता जताई है। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र भेजकर तत्काल सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है।

सांसद ने अपने पत्र में कहा कि बरेली रोड का गोरापड़ाव, तीनपानी, हल्दूचौड़ और लालकुआं क्षेत्र अत्यंत व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां स्थानीय नागरिकों, स्कूली वाहनों और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद सड़क पर पर्याप्त सुरक्षा और यातायात नियंत्रण व्यवस्था नहीं होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली-एनसीआर में कोहरे और प्रदूषण का कहर...उड़ानों और ट्रेनों में देरी, AQI गंभीर स्तर पर

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की ओर से भी सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर जल्द आवश्यक सुधार कार्य कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: रामनगर–देहरादून के बीच पहली एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, कुमाऊं के यात्रियों को बड़ी सौगात

सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग

सांसद अजय भट्ट ने अपने पत्र में सड़क सुरक्षा के लिए कई जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल लागू करने की आवश्यकता बताई है। इनमें संकेतक बोर्ड, स्पीड कंट्रोल सिस्टम, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, हाई मास्ट लाइट, डिवाइडर, जेब्रा क्रॉसिंग, चेतावनी बोर्ड और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तकनीकी सुधार और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। जनहित को देखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 4 फरवरी

कार्रवाई रिपोर्ट मांगी

सांसद ने एनएचएआई अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं और की गई कार्रवाई की जानकारी उन्हें भी उपलब्ध कराई जाए।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बरेली रोड पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्थाओं की कमी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ऐसे में यदि समय रहते सुरक्षा उपाय नहीं किए गए तो बड़े हादसों की आशंका बनी रहेगी।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page