Uttarakhand: दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव…प्रज्वल भट्ट अध्यक्ष, वैभव बर्थवाल सचिव निर्वाचित

खबर शेयर करें

देहरादून। दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव में मंगलवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हो गया। विभिन्न स्कूलों और सोसाइटी से निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों ने मतदान किया। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रज्वल भट्ट को अध्यक्ष और वैभव बर्थवाल को सचिव चुना गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

चुनाव में आकृति नौटियाल उपाध्यक्ष, मौली भट्ट संयुक्त सचिव और निखिल बिनवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम सामने आने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में उत्साह नजर आया।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan: मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में फिर चोरी, घंटा व राहगीर का मोबाइल और पर्स लेकर फरार हुए चोर

मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एचसी पुरोहित ने चुनाव प्रक्रिया को उत्कृष्ट और आदर्श बताते हुए कहा कि दून विश्वविद्यालय में छात्र परिषद का चुनाव निर्धारित नियमों के तहत कराया जाता है। चुनाव लड़ने के लिए छात्र के परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और 75 प्रतिशत उपस्थिति होना अनिवार्य है। खास बात यह है कि चुनाव प्रक्रिया में छात्रों को किसी तरह का खर्च नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 24 सितम्बर 2025

उन्होंने बताया कि छात्र परिषद की कार्यकारिणी में विश्वविद्यालय के प्रत्येक स्कूल से निर्वाचित प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है, जिससे अलग-अलग स्कूलों की छात्र भागीदारी सुनिश्चित होती है।

कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक और कर्मचारी विद्यार्थियों के लिए बेहतर शिक्षण और शोध का माहौल तैयार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भीड़ प्रबंधन को लेकर हरकत में आया पर्यटन विभाग, कैंची धाम से शुरू हुआ धारण क्षमता सर्वे

चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रो. आशीष कुमार, डॉ. प्राची पाठक, डॉ. कोमल, प्रो. एसएस सुथार, डॉ. सुनीत नैथानी, डॉ. आबशार अब्बासी, प्रशांत मेहता और दिनेश चंद्र पुरोहित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page