उत्तराखंड: बोर्ड रिजल्ट खराब तो शिक्षकों पर गिरेगी गाज, प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम अब शिक्षकों की जवाबदेही तय करेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नेपाल की राजनीति में नया मोड़: काठमांडू मेयर बालेन शाह बने PM फेस, RSP के साथ चुनावी गठबंधन

शिक्षा निदेशक ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि 19 अप्रैल 2025 को जारी बोर्ड परीक्षाफल में हाईस्कूल का परिणाम 90.77 प्रतिशत और इंटर का 83.23 प्रतिशत रहा है। ऐसे विद्यालय जहां परिणाम औसत से कम है, वहां जिम्मेदार शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की पहचान कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: राज्य पुलिस बलों के आधुनिकीकरण को 2 करोड़ की स्वीकृति, सीएम धामी ने कई योजनाओं को मंजूरी दी

इस निर्णय का राजकीय शिक्षक संघ ने विरोध किया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्युली ने कहा कि यह शिक्षकों का सीधा उत्पीड़न है। विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है और ऐसे में केवल शिक्षकों को जिम्मेदार ठहराना अनुचित है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: जय राम आश्रम में यूट्यूबर तन्नू रावत के वीडियो पर बवाल, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

You cannot copy content of this page