Uttarakhand: CBI की बड़ी कार्रवाई…वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें

सीबीआई ने आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश कर दो दिन की कस्टडी रिमांड प्राप्त की है। साथ ही उसकी चल-अचल संपत्तियों की भी जांच शुरू कर दी गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं आय से अधिक संपत्ति का मामला तो नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू, 13 भाषाओं में हेल्थ एडवाइजरी जारी, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह...

टैक्स अधिवक्ता की शिकायत पर बिछाया जाल

रुड़की निवासी टैक्स अधिवक्ता प्रभात कुमार अग्रवाल ने सीबीआइ को लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि वह हरिद्वार स्थित प्लाईवुड इकाई बीएस इंडस्ट्री का टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘कैश कांड’ में फंसे जज यशवंत वर्मा पर महाभियोग की प्रक्रिया तेज, लोकसभा अध्यक्ष ने तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई

मोबाइल पर मांगे रुपये, फिर नकद लेने बुलाया

शिकायत के अनुसार 24 फरवरी को संजय कुमार ने मोबाइल कॉल कर एक नंबर भेजा और उस पर 5000 रुपये तत्काल ट्रांसफर करने को कहा। रकम ट्रांसफर न होने पर 25 फरवरी की सुबह दोबारा दबाव बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं में टैक्स चोरी का संगठित खेल!...अंदरूनी सेटिंग से लूटा जा रहा राजस्व, जिम्मेदार विभाग पर गंभीर सवाल

इसके बाद अधिवक्ता ने नकद राशि देने की बात कही और इसकी सूचना सीबीआई को दे दी। योजना के तहत सीबीआई टीम ने जाल बिछाया और गुरुवार देर रात आरोपी को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और आवश्यक दस्तावेजों व डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page