Nainital: भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर हादसा…सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

खबर शेयर करें

भवाली (नैनीताल): भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोपाखी के पास बुधवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रही सैलानियों से भरी केमू बस अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा घायलों को तत्काल गरमपानी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING NEWS: खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त...नैनीताल जिले में 11 कारोबारियों पर 2.35 लाख रुपये का जुर्माना

सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद पांच गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार सीएचसी में ही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हैरान करने वाला मामला: कुम्हार को मिला 1 करोड़ से ज्यादा का GST नोटिस, परिवार में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री अल्मोड़ा में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। यात्रियों में राजस्थान, कोलकाता और पंजाब से आए सैलानी भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ईरान-इस्राइल टकराव तेज: आईडीएफ के बड़े हमले, सैकड़ों ठिकाने तबाह, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page