Nainital: चारा लेने गई महिला को वन्यजीव ने बनाया निवाला, गांव में दहशत और आक्रोश

खबर शेयर करें

नैनीताल: जनपद में वन्यजीवों के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते चार महीनों में पांच महिलाओं की जान लेने के बाद अब एक और दर्दनाक घटना सामने आई है। शहर से सटे ज्योली क्षेत्र में एक महिला को वन्यजीव ने अपना शिकार बना लिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ज्योली निवासी 50 वर्षीय हेमा देवी पत्नी दया किशन पांडे बुधवार को गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ जंगल में चारा लेने गई थीं। दोपहर तक दोनों महिलाएं वापस घर लौट आईं, लेकिन हेमा देवी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण हादसा: पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई गंभीर

परिजनों और ग्रामीणों ने जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां कुछ दूरी पर हेमा देवी का आधा खाया हुआ शव बरामद हुआ। इस भयावह दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  हर श्वास अनमोल, हर नवजात सुरक्षित: मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नवजात पुनर्जीवन प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

घटना की सूचना मिलते ही मेमनोरा रेंज के रेंजर नितिन पंत अपनी टीम के साथ मौके के लिए रवाना हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला बाघ ने किया है या गुलदार (तेंदुआ) ने।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: युवती से मारपीट कर फरार युवक ने खुद को मारी गोली, मैदान में मिला शव

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद वन विभाग ठोस कदम नहीं उठा पा रहा है, जिससे लोगों की जान पर बन आई है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द आदमखोर वन्यजीव को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page