Haldwani: सिंथिया स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यह दिवस आधुनिक बैले के जनक जीन जॉर्ज नेवारे के जन्मदिन के अवसर पर हर वर्ष यूनेस्को द्वारा 29 अप्रैल को विश्वभर में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का उद्देश्य नृत्य को एक कला के रूप में प्रोत्साहित करना, लोगों को इससे जोड़ना, इसके सकारात्मक प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को धर्म, संस्कृति, राजनीति व भौगोलिक सीमाओं से ऊपर उठाकर एकजुट करना रहा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी का मॉरीशस दौरा: राष्ट्रीय दिवस समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

इसी भावना को साकार करते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। छात्रों ने भारत, नेपाल और पश्चिमी देशों के विभिन्न नृत्य रूपों को एक साथ प्रस्तुत कर सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी (बड़ी अपडेट): मलबे में 25 से 35 लोगों के दबे होने की आशंका, 30 से अधिक होटल-दुकानें बहीं

कार्यक्रम शिक्षिका कैथरीन पाल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसमें प्रीषा, प्रियांशी, खुशी, उन्नति, कृतिका रावत, निमिषा जोशी, आराध्य पाटनी, नेहा मैनाली, इशिका, तोरिषा, अनुष्का, सान्वी, कनिष्का, सौम्या सहित कई छात्र-छात्राओं ने भरतनाट्यम, कथक, कुमाऊंनी, पंजाबी, बंगाली, नेपाली, दक्षिण भारतीय, मराठी, हिप-हॉप, पॉपिंग और के-पॉप जैसे विविध नृत्य शैलियों का शानदार संगम प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में शराब के बढ़े दामों पर हाईकोर्ट की रोक, सरकार के नोटिफिकेशन पर लगाया स्टे

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार रौतेला, एस.सी. मिश्रा, महेश जोशी, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी, कोऑर्डिनेटर प्रदीप मित्रा सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक और छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page