Uttarakhand: पड़ोसियों पर लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग, तीन घायल, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना थाना क्षेत्र में पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम पंचायत मंगलता में एक व्यक्ति ने सार्वजनिक स्थान पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर झोंक दिया, जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में डॉग शेल्टर का मुद्दा गरमाया, मेनका गांधी और हॉस्टल अधीक्षक के बीच तीखी बहस
यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 14 मार्च 2025

घायलों को तुरंत वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल अल्मोड़ा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: तिकोनिया चौराहा फिर बना खतरे का केंद्र...महिला SI को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद वारदात
ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page