Haldwani: सब्जी मंडी में पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, फ्राईपैन लेकर पति के पीछे दौड़ी पत्नी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। शहर के व्यस्ततम बाजारों में शामिल मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी सोमवार शाम उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पास की एक चाय की दुकान से फ्राईपैन उठा लिया और पति की पिटाई शुरू कर दी। जान बचाने के लिए पति को मौके से भागना पड़ा, जबकि पत्नी हाथ में फ्राईपैन लेकर उसके पीछे दौड़ती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार शाम सब्जी मंडी में एक महिला और पुरुष के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। शुरुआत में लोगों को लगा कि दो अजनबियों के बीच विवाद हो रहा है, लेकिन पास पहुंचने पर पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं और किसी घरेलू बात को लेकर झगड़ रहे हैं। यह जानने के बाद अधिकांश लोग पीछे हट गए, लेकिन दोनों के बीच कहासुनी लगातार बढ़ती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: पी.सी. जोशी दूसरी बार निर्विरोध बने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अभिभावक संघ के अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि गुस्से में महिला ने पास की चाय की दुकान से फ्राईपैन उठा लिया और पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दो-तीन वार लगने के बाद पति वहां से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद पत्नी भी फ्राईपैन हाथ में लेकर उसके पीछे दौड़ पड़ी। बाजार में मौजूद लोग यह नजारा देखकर हैरान रह गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: वेद प्रचार समारोह का समापन, गीता संदेश से ही भारत बनेगा पुनः विश्वगुरु : विद्यालंकार

घटना के चलते करीब 15 से 20 मिनट तक मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी रही। आसपास के दुकानदारों और खरीदारी कर रहे लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश भी की, लेकिन तब तक पति मौके से निकल चुका था।

इस मामले में हल्द्वानी कोतवाल विजय सिंह मेहता ने बताया कि पुलिस को ऐसी किसी घटना की औपचारिक सूचना नहीं मिली है और न ही किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग किए जाने की पुष्टि होती है तो सीसीटीवी फुटेज की मदद से संबंधित लोगों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat: पूर्णागिरि दर्शन से लौटते समय श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

घटना का वीडियो और चर्चाएं देर शाम तक बाजार में लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहीं। हालांकि पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page