Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा है और कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी अनेक स्थानों पर बारिश और गर्जन के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा के साथ बर्फबारी होने के भी आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: अंकिता को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरा विपक्ष, CBI जांच की मांग को लेकर दून में CM आवास कूच

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने, वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर चलने तथा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड फेल छात्रों के लिए सुनहरा मौका, सुधार परीक्षा के लिए 24 मई तक करें आवेदन

इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राज्य के अन्य जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: हरिद्वार में कांवड़ यात्री को मारी गोली, 221 लीटर गंगाजल लेकर नोएडा लौट रहा था दल

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों, चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने की अपील की है। लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page