Haldwani: वडोदरा यार्ड रीमॉडलिंग के चलते लालकुआं-वडोदरा स्पेशल ट्रेन के समय में बदलाव

खबर शेयर करें

लालकुआं (हल्द्वानी)। पश्चिम रेलवे के वडोदरा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कुछ विशेष ट्रेनों के संचालन समय में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से संशोधित समय-सारिणी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लालकुआं से वडोदरा जाने वाली विशेष ट्रेन संख्या 09120 निर्धारित तिथियों 15 जून और 22 जून को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार संचालित होगी, लेकिन इसके समय में आंशिक बदलाव किया गया है। यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे छायापुरी स्टेशन पहुंचेगी तथा वहां से 11:00 बजे वडोदरा के लिए रवाना होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकास को नई दिशा...रेनवाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य, एक परिवार–एक आवास नियम लागू

वहीं, वडोदरा से लालकुआं आने वाली विशेष ट्रेन संख्या 09119 भी इस कार्य के कारण प्रभावित रहेगी। यह ट्रेन 21 जून को वडोदरा से रवाना होगी और शाम 5:45 बजे (17:45 बजे) छायापुरी स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन शाम 5:50 बजे (17:50 बजे) लालकुआं के लिए प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: बिटकॉइन ठगी के मास्टरमाइंड पर ईडी का बड़ा एक्शन...8.54 करोड़ की संपत्तियां अटैच, अब तक 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन समय-सारिणी की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। वडोदरा स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्य के पूरा होने के बाद ट्रेनों का संचालन पुनः सामान्य समयानुसार किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  इंडोनेशिया की संसद में गूंजा पीएम मोदी का संबोधन...बोले- भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद में रखता है विश्वास

You cannot copy content of this page