Uttarakhand: सिक्किम में हिमस्खलन की चपेट में आकर पिथौरागढ़ का जवान शहीद, घर में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़: जिले के सुकोली गांव के 19 कुमाऊं रेजिमेंट में तैनात लांस नायक विकास कुमार सिक्किम में गश्त के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आकर शहीद हो गए। इस दुखद घटना से पूरे पिथौरागढ़ जिले में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं शहीद के घर में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति ने देहरादून में किया योग, सीएम बोले- योग भारत की गौरवशाली परंपरा का अमूल्य उपहार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गणकोट क्षेत्र के सुकोली गांव निवासी विकास कुमार 29 मार्च को अपने दो साथियों के साथ सीमा पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अचानक हिमस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आकर वह शहीद हो गए। हालांकि उनके दोनों साथी सुरक्षित बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  टी20 विश्व कप 2026: इंग्लैंड ने घोषित की 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम, जोश टंग को पहली बार मौका, आर्चर भी शामिल

शहीद विकास कुमार अपने पीछे पत्नी प्रीति, 8 माह के बेटे, पिता गणेश राम, माता मंजू देवी और बड़े भाई को छोड़ गए हैं। उनकी माता मंजू देवी भोजन माता के पद पर कार्यरत हैं।

सूत्रों के अनुसार, शहीद का पार्थिव शरीर जम्मू-कश्मीर से विमान के माध्यम से दिल्ली लाया जा रहा है, जहां से एंबुलेंस द्वारा उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा। पार्थिव शरीर के गुरुवार तक पिथौरागढ़ पहुंचने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  कांग्रेस स्थापना दिवस पर हल्द्वानी में विचार गोष्ठी, 140 वर्षों की विरासत और लोकतांत्रिक संघर्ष को किया याद

जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि शहीद के परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

You cannot copy content of this page