उत्तराखंड: अंकिता हत्याकांड में उर्मिला सनावर की बढ़ीं मुश्किलें, हरिद्वार में एसआईटी ने 6 घंटे की पूछताछ

खबर शेयर करें

देहरादून/हरिद्वार। अंकिता भंडारी हत्याकांड प्रकरण में कथित ‘वीआईपी’ के नाम का खुलासा करने का दावा कर चर्चा में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। देहरादून में लंबी पूछताछ के बाद अब विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने हरिद्वार में भी उर्मिला सनावर से करीब छह घंटे तक पूछताछ की। गहन पूछताछ के बाद वह हरिद्वार से रवाना हो गईं।

पूछताछ के दौरान एसआईटी ने सोशल मीडिया पर किए गए दावों, बयानों और उपलब्ध तथ्यों को लेकर सवाल-जवाब किए। वहीं, उर्मिला सनावर के वकील अंकुश कुमार ने मीडिया से बातचीत में जांच प्रक्रिया को पूरी तरह विधिसम्मत और सहज बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पूछताछ ‘सॉफ्ट’ तरीके से की जा रही है और उर्मिला जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कक्षा में पढ़ाई के दौरान छात्र पर गिरा छत का पंखा, सिर फटा... स्कूल में मची अफरा-तफरी

सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही गिरफ्तारी की अटकलों पर वकील ने विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि उर्मिला सनावर पर लगे अधिकांश आरोप जमानती हैं और फिलहाल गिरफ्तारी जैसी कोई स्थिति नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि जो भी साक्ष्य सामने आएंगे, वे सीधे जांच टीम को सौंपे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  डोलो 650: भारत की 'कैडबरी जेम्स' बन चुकी है यह गोली, अमेरिकी डॉक्टर के ट्वीट ने छेड़ी बहस

वकील ने दोहराया कि कानून सबके लिए समान है और अंकिता भंडारी हत्याकांड में आगे की कार्रवाई पूरी तरह कानून और नियमों के तहत ही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  विश्व रैपिड- ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप: खराब दौर से उबरने को गुकेश के पास आखिरी मौका, हम्पी उतरेंगी खिताब बचाने

You cannot copy content of this page