Khatima: बग्गा चौवन में बाघ का आतंक, मवेशी चराने गई बुजुर्ग महिला को बनाया निवाला

खबर शेयर करें

खटीमा: बग्गा चौवन गांव में बुधवार सुबह बाघ के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मवेशी चराने जंगल गई 71 वर्षीय महिला को बाघ ने हमला कर अपना शिकार बना लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, भुड़िया निवासी गोपली देवी पत्नी स्वर्गीय दुर्गा सिंह सुबह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में जानवर चराने गई थीं। करीब साढ़े 10 बजे अचानक बाघ ने उन पर हमला कर दिया और शव को लगभग 30 मीटर दूर तक घसीटते हुए झाड़ियों में ले गया। घटना के बाद साथ गई महिलाओं में चीख-पुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पाकिस्तान का झंडा जलाया

सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ को भगाने के लिए वन कर्मियों ने हवाई फायरिंग की, जिसके बाद वह जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 02 अगस्त 2025

वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र सिंह मनराल ने बताया कि सुरई वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट संख्या 47 के पास घटना हुई। बाघ ने महिला के गर्दन पर हमला किया था। मौके से बाघ के बाल और लार के सैंपल लेकर जांच के लिए देहरादून लैब भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में इस बार वीआईपी दर्शन पर नहीं लगेगा शुल्क, सरकार ने लिया फैसला

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS

You cannot copy content of this page