Haldwani: 2 अप्रैल को रामनगर दौरे पर आएंगे CM धामी, प्रशिक्षण कार्यक्रम व हनुमान जयंती में होंगे शामिल

खबर शेयर करें

हल्द्वानी/नैनीताल: जनपद नैनीताल के रामनगर में 2 अप्रैल, गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत, जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री सुबह 10:45 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान कर 11:30 बजे रामनगर के डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे अग्रवाल सभा रामनगर में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में प्रतिभाग करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  1 अगस्त तक नहीं बनी डील तो भारत को झेलना होगा 35 फीसदी टैरिफ : ट्रंप

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे हनुमान धाम, छोई (रामनगर) के लिए रवाना होंगे, जहां वे हनुमान जयंती के अवसर पर दर्शन-पूजन एवं भंडारा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल 3 मई 2026

कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे पुनः डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचकर हेलीकॉप्टर के माध्यम से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: माणा में भारी बर्फबारी के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन बंद, अब तक 15 मजदूरों को निकाला गया

You cannot copy content of this page